कट्टा सरकार कभी वापस नहीं लौटेगी, बिहार में एमवाई' का अर्थ महिला और युवा: पीएम मोदी

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ NDA की बिहार में बंपर जीत हुई है। पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न शुरू हो गया है

 कट्टा सरकार कभी वापस नहीं लौटेगी, बिहार में एमवाई' का अर्थ महिला और युवा: पीएम मोदी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 14, 2025, 7:43:00 PM

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ NDA की बिहार में बंपर जीत हुई है। पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न शुरू हो गया है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिवादन किया और कहा कि वे जनता को नमन करते हैं। उन्होंने सभी को नमन किया और एनडीए की पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान पीएम ने कहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार उल्लेखनीय कार्य किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमारे मांझी जी, कुशवाहा जी और चिराग जी ने अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। एनडीए के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर उनके समन्वय में अद्भुत तालमेल नजर आया। पीएम ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई दी।

पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से ही मैंने बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। आज की यह विजय संकल्प लेने का अवसर है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए। पुरानी कहावत है- लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण आधारित 'एमवाई' फॉर्मूला अपनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'एमवाई' गढ़ दिया है- महिला और युवा का

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 'जंगलराज' और 'कट्टा सरकार' का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी सभाओं में जब मैं जंगलराज या कट्टा सरकार की बात करता था, तो आरजेडी वाले चुप रहते थे, लेकिन कांग्रेस वालों को चुभ जाती थी। आज फिर दोहराता हूं कि बिहार में कट्टा सरकार कभी वापस नहीं लौटेगी। फिर एक बार एनडीए सरकार !

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकसित और समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मैंने बिहारवासियों से रिकॉर्ड वोटिंग का आह्वान किया था, और आपने इसे चरितार्थ कर दिखाया। मैंने एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने की अपील की थी, जिसे आपने स्वीकार किया। 2010 के बाद बिहार ने एनडीए को अब तक का सबसे मजबूत जनादेश दिया है। मैं एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता के प्रति विनम्रतापूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM