महागठबंधन पर जीतनराम मांझी का तंज, चुनाव में फ्रेंडली फाइट भी होती है? जनता जवाब देगी

बिहार चुनाव में कई सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दल आमने-सामने हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने तंज कसा है

महागठबंधन पर जीतनराम मांझी का तंज, चुनाव में फ्रेंडली फाइट भी होती है? जनता जवाब देगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 21, 2025, 4:52:00 PM

बिहार चुनाव में कई सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दल आमने-सामने हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी या इंडिया गठबंधन में जो भी लोग हैं, वे सब अपने निजी स्वार्थ के लिए हैं। उन्हें देशभक्ति और राजभक्ति से कोई मतलब नहीं है। जहां स्वार्थ होगा, वहां मतभेद तो होंगे। आज सीट शेयरिंग नहीं कर पाए। कई सीटों पर महागठबंधन के आपस में फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं। ऐसा कहीं चुनाव में होता है। इसका जवाब जनता देगी। अगर आप अगर आप गठबंधन में एकजुट नहीं रह सकते, तो मौका मिलने पर भी सरकार बनाने में दखलअंदाजी करेंगे।

मांझी ने कहा कि ऐसा गठबंधन अगर आज सरकार बनाएंगा, तो कल टूट जाएगी। जब तक स्थिर सरकार नहीं होगी, किसी भी राज्य या देश में विकास नहीं होगा। ये सिर्फ एनडीए से ही संभव है। राजग की सरकार बनेगी, राज्य की सेवा होगी और डबल इंजन की सरकार गति पकड़ेगी

आपको बता दें महागठबंधन में 10 से ज्यादा सीटों पर अलायंस के सहयोगी दल आमने-सामने हैं। चार सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस और 8 सीटों पर अन्य कांग्रेस और लेफ्ट दलों की फ्रेंडली फाइट है। दोनों चरणों के नामांकन की तारीख निकल जाने के बाद भी महागठबंधन ने सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि गठबंधन के सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। सभी ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM