जनसुराज नेता रंजीत झा और राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता भाजपा में हुए शामिल

बरुराज विधानसभा क्षेत्र के जनसुराज के नेता और भोजपुरी गायक रंजीत झा तथा राजद के पूर्व विधायक, औरंगाबाद सदर सुरेश मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए।

जनसुराज नेता रंजीत झा और राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता भाजपा में हुए शामिल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 03, 2025, 10:47:00 PM

पटना: बरुराज विधानसभा क्षेत्र के जनसुराज के नेता और भोजपुरी गायक रंजीत झा तथा राजद के पूर्व विधायक, औरंगाबाद सदर सुरेश मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इन सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।

इसके अलावा, राजद नेता शिवपूजन मेहता और योगेंद्र मेहता ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित बनाने के संकल्प पर विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रंजित कुमार, शंभु कुशवाहा, मोहित राज सिंह, अंकित राज शामिल हैं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि एनडीए विकसित बिहार का सपना पूरा करना चाहता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी देश और बिहार को विकसित बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि बिहार को विकसित बनाने के लिए एनडीए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। बिहार की जनता भी एनडीए के साथ खड़ी है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM