IRCTC घोटाला केसः राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी, लालू-राबड़ी और तेजस्वी पहुंचे कोर्ट, आज तय हो सकते हैं आरोप

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC और लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई होनी है। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव कोर्ट पहुंच चुके हैं

IRCTC घोटाला केसः राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी, लालू-राबड़ी और तेजस्वी पहुंचे कोर्ट, आज तय हो सकते हैं आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 13, 2025, 10:47:00 AM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज दो अहम मामलों की सुनवाई होनी है — IRCTC घोटाला मामला और लैंड फॉर जॉब (नौकरी के बदले जमीन) केस। इन दोनों मामलों में आज का दिन राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

सुबह से ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कोर्ट पहुंच चुके हैं। तीनों को लेकर आरजेडी समर्थकों की निगाहें भी कोर्ट पर टिकी हैं।

सबसे पहले IRCTC केस की सुनवाई होगी, जिसमें लालू यादव और उनके परिवार पर होटल आवंटन में अनियमितता के आरोप हैं। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के बदले बेनामी संपत्ति हासिल की। इस मामले में लालू परिवार के अलावा कई कारोबारी और पूर्व अधिकारी भी आरोपी हैं।

इसके बाद लैंड फॉर जॉब केस की सुनवाई होगी। यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री कार्यकाल से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले परिवार के नाम पर जमीनें ट्रांसफर कराई गईं। सीबीआई ने दावा किया है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ।

पिछली सुनवाई 25 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसमें कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों की समीक्षा करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज कोर्ट इस मामले में चार्ज फ्रेम यानी आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा। हालांकि इस दौरान लालू यादव या तेजस्वी यादव की मौजूदगी अनिवार्य नहीं है।

यह मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। CBI का आरोप है कि इस दौरान IRCTC के दो होटलों (रांची और पुरी) के रखरखाव का ठेका गलत तरीके से सुजाता होटल्स नाम की एक निजी फर्म को दिया गया।

जांच एजेंसी का दावा है कि इस सौदे के बदले में लालू परिवार को पटना में एक बेशकीमती जमीन मिली थी। इस मामले में लालू परिवार के अलावा IRCTC के तत्कालीन ग्रुप जनरल मैनेजर वीके अस्थाना, आरके गोयल और सुजाता होटल्स के निदेशक विजय और विनय कोचर भी आरोपी हैं।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM