महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार को बदलने का कार्य किया जाएगा: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की

महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार को बदलने का कार्य किया जाएगा: मुकेश सहनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 27, 2025, 12:03:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की और महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। 

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही नफरत की राजनीति करती रही है । कभी इसने धर्म के नाम पर तो कभी जातियों के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। 

उन्होंने लोगों को महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज बिहार को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिसके पास बिहार बदलने का विजन हो।

 उन्होंने लालू यादव के सामाजिक न्याय की नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा देते हुए कहा कि हमलोग उनकी नीतियों को मानने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि आज आजाद भारत मे पहली बार किसी मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है।  महागठबंधन चुनाव मैदान में एक संकल्प के साथ  उतरी है। 

उन्होंने कहा कि हमलोग कई संकल्पों की घोषणा कर चुके  है। हमलोग युवाओं, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की है। अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी संकल्पों को पूरा किया जाएगा और बिहार को बदलने का कार्य किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से यह सरकार चल रही है लेकिन बिहार को सही अर्थ में क्या मिला? आज भी बिहार की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यह स्थिति अब बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आपका सहयोग मिला तो बिहार जरूर बदलेगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM