महागठबंधन की सरकार आई तो 'नरसंहार, खूनखराबा', एनडीए आई तो 'विकसित बिहार': डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन अररिया जिला के सिकटी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

महागठबंधन की सरकार आई तो 'नरसंहार, खूनखराबा', एनडीए आई तो 'विकसित बिहार': डॉ. दिलीप जायसवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 09, 2025, 5:39:00 PM

पटना:  बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन अररिया जिला के सिकटी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। 

‎यहां उन्होंने धर्मगंज मेला मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मगंज की धरती पर उमड़े अपार जनसमूह ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यहां की जनता विकास के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। 

‎उन्होंने एनडीए सरकार में बिहार की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की चर्चा करते हुए राजद के शासनकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद वाली सरकार में बिहार का विकास ठप्प हो गया था। वह सरकार विकास की नहीं, परिवार के उत्थान में जुटी रही। 

‎उन्होंने लोगों से कहा कि उस समय सड़क और बिजली के क्या हालात थे जबकि आज स्थितियां बदल गयी है। अब गाँव मे भी लालटेन नहीं दिखता। 

‎उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार आई तो फिर वही नरसंहार, खूनखराबा लेकर आएगी जबकि एनडीए आई तो विकसित बिहार बनेगा। 

‎उन्होंने आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर सिकटी विधानसभा में विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व की इस यात्रा को और सशक्त करने का आह्वान किया।

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसके बाद सिकटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धर्मगंज गांव में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि विजय बाबू को विजयी बनाने की लोगों से अपील की।

‎उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार बना रही है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM