राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए, मेरा कॉपी कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद पर बोले तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि राहुल गांधी को जलेबी बनाना उन्होंने ही सिखाया है। दरअसल राहुल गांधी की एक तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिसमें वो कढ़ाई में जलेबी छानते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए, मेरा कॉपी कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद पर बोले तेज प्रताप यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 22, 2025, 10:46:00 AM

बिहार चुनाव में अब जलेबी की एंट्री हो गई है। जी हां, लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जलेबी बनाने की एक तस्वीर वायरल हुई तो तेज प्रताप यादव ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। इन दिनों चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त तेज प्रताप यादव ने कहा है कि राहुल गांधी को जलेबी बनाना उन्होंने ही सिखाया है। दरअसल राहुल गांधी की एक तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिसमें वो कढ़ाई में जलेबी छानते नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप यादव से प्रतिक्रिया मांगी तब उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा, 'राहुल गांधी को जलेबी बनाना हम ही सिखाए हैं, तब वो वहां छान रहे हैं। राहुल गांधी तो मेरा कॉपी कर रहे हैं। मेरा कॉपी करके वो जलेबी छान रहे हैं।'

दरअसल हाल ही में राहुल गांधी दिल्ली की एक दुकान पर लड्डू बनाते और इमरती छानते नजर आए। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।

दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं?'

महुआ दौरे पर गए तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मेरी कॉपी कर रहे हैं। मैंने ही उन्हें जलेबी बनाना सिखाया था इसलिए वो वहां अब बना रहे हैं। वो मेरी तरह जलेबी छान रहे हैं। अब जनता तय करेगी किसे जीतना है, जीत का आगाज होगा तो दीवाली मनेगी।'

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM