'हम' ने 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जीतन राम मांझी की बहू को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपने अध्यक्ष जीतन राम मांझी के गृह क्षेत्र गया और जमुई सहित कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं.

 'हम' ने 6 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जीतन राम मांझी की बहू को मिला टिकट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 14, 2025, 9:22:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपने अध्यक्ष जीतन राम मांझी के गृह क्षेत्र गया और जमुई सहित कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल भी दे दिया गया है.

इमामगंज (गया जी) से जीतन राम मांझी ने अपनी बहू दीपा मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है.

सिकंदरा (जमुई) से प्रफुल्ल मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है.

कुटुंब (औरंगाबाद) से ललन राम को टिकट दिया गया है.

बारा चट्टी (गया) से पार्टी ने अपनी समधन ज्योति देवी को उम्मीदवार बनाया है.

टेकारी (गया जी) से अनिल कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

अतरी (गया जी) से रोमित कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

एनडीए की मुख्य सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कम सीटें मिली हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि बिहार को 'जंगलराज' की ओर धकेल दें.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा की है. इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM