महागठबंधन में RJD- 27, कांग्रेस-4 पर सिमटी, शाम को BJP मुख्यालय में जश्न, PM होंगे शामिल

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 200 और महागठबंधन 37 सीटों पर आगे है।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 14, 2025, 2:20:00 PM

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 200 और महागठबंधन 37 सीटों पर आगे है।

NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं और नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं 91 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन में राजद 28 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव राघोपुर में पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रहे हैं।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच

Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम

Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त

Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम

Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील

Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा

Jul 15, 2026, 6:21:00 PM