मुंगेर के तारापुर से चुनाव लड़ेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 16 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तारापुर नामांकन कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल करेंगे

मुंगेर के तारापुर से चुनाव लड़ेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 16 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 13, 2025, 11:52:00 PM

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तारापुर नामांकन कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

इस जानकारी का खुलासा सोमवार शाम उपमुख्यमंत्री के भाई रोहित चौधरी ने अपने आवास पर किया। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान लगभग 15,000 समर्थकों के जुटने की उम्मीद है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गौरतलब है कि रोहित चौधरी ने पहले जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी और पिछले दो साल से तारापुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। हालांकि, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उन्होंने अपना निर्णय वापस ले लिया है।

मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सीट से वर्तमान में जदयू के विधायक राजीव कुमार सिंह हैं, जिन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी। सम्राट चौधरी के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद राजीव कुमार सिंह का टिकट कट गया है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM