कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी: 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित, कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष तो कदवा से शकील अहमद मैदान में

कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 11 बजे के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 48 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी: 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित, कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष तो कदवा से शकील अहमद मैदान में
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 17, 2025, 12:10:00 AM

कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 11 बजे के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 48 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, तो कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है।

कुटुंबा सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि वरिष्ठ नेता शकील अहमद को कदवा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, राजापाकर से मौजूदा विधायक प्रतिमा दास पर कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

कांग्रेस की इस पहली सूची में 5 महिला उम्मीदवार और 4 मुस्लिम चेहरे शामिल हैं। महिला उम्मीदवारों में सरिता देवी (सोनबरसा), अमिता भूषण (बेगूसराय), नीतू कुमारी (हिसुआ), पूनम पासवान (कोढ़ा) और प्रतिमा कुमारी (राजापाकर) के नाम प्रमुख हैं।

पार्टी ने 11 सिटिंग विधायकों को फिर से टिकट दिया है। इनमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकर, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं।

हालांकि, लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी किए गए हैं। खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को मौका मिला है, जो पिछली बार बेलदौर से चुनाव लड़े थे और हार गए थे।

गौरतलब है कि लिस्ट जारी होने से पहले ही कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया था। अब पार्टी की इस पहली लिस्ट के साथ बिहार में चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है, क्योंकि कई सीटों पर प्रतिष्ठा की लड़ाई भी देखने को मिलेगी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM