कांग्रेस में फूटा बगावत का बम: नाराज नेताओं ने कहा– गठबंधन टूटने के कगार पर, टिकट बेचने का आरोप

महागठबंधन में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर तनाव है। अब कांग्रेस की कलह भी खुलकर सामने आ गई है। टिकट कटने से नाराज गुट ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, महागठबंधन टूटने वाला है।

कांग्रेस में फूटा बगावत का बम: नाराज नेताओं ने कहा– गठबंधन टूटने के कगार पर, टिकट बेचने का आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 18, 2025, 4:00:00 PM

पटना से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। महागठबंधन पहले से ही सीट शेयरिंग को लेकर विवादों में घिरा था, और अब कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। टिकट वितरण को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खगड़िया से विधायक छत्रपति यादव, बरबीघा से गजानंद शाही, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पासवान और बांका की जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह समेत कई नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई।

कांग्रेस नेता बंटी चौधरी ने महागठबंधन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह गठबंधन अब टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं रखी, और योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर दिया गया।

नाराज नेताओं का आरोप है कि टिकट "बेचे" गए हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा दिया था, तो अब पार्टी में हम ‘टिकट चोर, पद छोड़’ का नारा देंगे।

वहीं, पार्टी नेता आनंद माधव ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

अब देखना होगा कि आलाकमान इस बगावत को कैसे संभालता है और महागठबंधन को टूटने से बचाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM