गया में जनसभा के दौरान धंसा सीएम नीतीश का मंच, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला हालात

गया जिले के बेलागंज में शनिवार को आयोजित जनसभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच अचानक दो बार धंस गया

गया में जनसभा के दौरान धंसा सीएम नीतीश का मंच, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला हालात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 08, 2025, 3:22:00 PM

गया जिले के बेलागंज में शनिवार को आयोजित जनसभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच अचानक दो बार धंस गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जनसभा की शुरुआत में नीतीश कुमार के स्वागत के लिए समर्थक 20 किलो की भव्य माला लेकर मंच पर चढ़ गए। भीड़ बढ़ने से मंच का भार असंतुलित हो गया और वह बीच से धंस गया। अचानक आए इस झटके से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत नीतीश कुमार को संभाला और लोगों को मंच से नीचे उतरवाया।

कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ, लेकिन सभा के अंतिम क्षणों में मंच फिर एक तरफ से धंस गया। इसके बाद सीएम सुरक्षा टीम ने बिना देरी किए नीतीश कुमार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मंच धंसने की वजह अत्यधिक भीड़ और कमजोर मंच संरचना बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस हादसे के बावजूद मुख्यमंत्री ने सभा में जनता को संबोधित किया और सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM