जनसुराज से चंचल सिंह को राघोपुर विस का टिकट, प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे राघोपुर से भी चुनाव

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने राघोपुर से चंचल सिंह को कैंडिडेट बनाया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सिम्बल दिया है।

जनसुराज से चंचल सिंह को राघोपुर विस का टिकट, प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे राघोपुर से भी चुनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 14, 2025, 9:08:00 PM

वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज के प्रशांत किशोर के लड़ने की चर्चा थी। लेकिन अब साफ हो गया है कि जन सुराज के चंचल सिंह राघोपुर से पार्टी के प्रत्याशी घोषित हुए हैं। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उन्हें पार्टी सिंबल भी दे दिया है। इससे पहले जन सुराज की जारी हुईं प्रत्याशियों की दोनों लिस्ट में राघोपुर के प्रत्याशी का नाम नहीं था। अब चंचल सिंह को तेजस्वी के खिलाफ पार्टी ने लड़ाया है।आपको बता दें तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा इसलिए भी तेज थी। क्योंकि 11 अक्टूबर से राघोपुर से ही जन सुराज ने चुनावी अभियान का आगाज किया था। तब पीके ने तेजस्वी को चेताते हुए कहा था कि अगर वो राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो राजद नेता को दो सीटों से चुनाव लड़ना पडे़गा। प्रशांत ने कहा कि तेजस्वी यादव का भी हाल वैसा ही होगा जैसा राहुल गांधी का अमेठी में हुआ था।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM