भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल नामांकन सभा में औरंगाबाद और गयाजी पहुंचे, सभा में उमड़ी भीड़

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल कल (सोमवार) को गयाजी और औरंगाबाद में आयोजित नामांकन सभा में सम्मिलित हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल नामांकन सभा में औरंगाबाद और गयाजी पहुंचे, सभा में उमड़ी भीड़
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 21, 2025, 5:38:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल कल (सोमवार) को गयाजी और औरंगाबाद में आयोजित नामांकन सभा में सम्मिलित हुए। इस दौरान जनसभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित एनडीए नेताओं ने एक स्वर में 200 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया।  

गयाजी जिले के रंगलाल हाईस्कूल मैदान में एनडीए समर्थित शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर) के प्रत्याशी उदय कुमार सिंह के "नामांकन एवं जन आशीर्वाद सभा" में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में कई विधानसभाओं में आयोजित नामांकन सभा में जाने का मौका मिला। सभी जनसभाओं में उमड़ी भीड़ एक ही संदेश दे रही है, फिर एक बार एनडीए सरकार।  

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित रहे।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उपस्थित लोगों से एनडीए समर्थित सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एनडीए की जीत तय है, लेकिन इस चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करनी है।  

औरंगाबाद जिले के पथरौल हाईस्कूल मैदान में गोह विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. रणविजय कुमार के समर्थन में आयोजित "जन आशीर्वाद सभा" में बड़ी संख्या में महिला और युवा उपस्थित रहे।  

यहां लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ गया है। बिहार में जनकल्याणकारी नीतियों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में एनडीए सरकार जरूरी है।  

उन्होंने राजद सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौर में सबसे अधिक भुक्तभोगी गया और औरंगाबाद के ही लोग थे। आज का दौर अब बदल गया है।  

उन्होंने कहा कि जन-जन के अपार समर्थन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि औरंगाबाद जिला विकास, सुशासन और स्थिरता के पथ पर एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को संकल्पित है।  

इस सभा में राष्ट्रीय लोकमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय, मंत्री प्रेम कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM