AIMIM उम्मीदवार की नामांकन सभा में बिरयानी की जमकर हुई लूट, धक्का-मुक्की और हाथापाई भी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं

AIMIM उम्मीदवार की नामांकन सभा में बिरयानी की जमकर हुई लूट, धक्का-मुक्की और हाथापाई भी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 16, 2025, 9:00:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं और पहले चरण के लिए नामांकन का दौर जोरों पर है। इस चुनावी माहौल के बीच, किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार तौसीफ आलम के एक कार्यक्रम में बिरयानी की जमकर लूट हुई। इस दौरान लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तौसीफ आलम ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने एक दुआ कार्यक्रम 'फातेहा खानी' का आयोजन किया था, जहां हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के लिए बिरयानी की व्यवस्था की गई थी, जिसके बांटने के दौरान लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए और बिरयानी पाने के लिए हाथापाई की नौबत भी आ गई।

चूंकि आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में इस तरह का प्रलोभन देना कानून अपराध की श्रेणी में आता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह घटना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला हो सकती है।

इस मामले पर उम्मीदवार तौसीफ आलम ने सफाई देते हुए कहा कि यह केवल फातेहा खानी थी, जिसके लिए बिरयानी बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जुटी भीड़ उनसे प्रेम करने वाले लोगों की थी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM