बिहार में युवा सरकार की जरूरत , जिसके पास एक विजन हो: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और महागठबंधन के उप मुख्यमंत्री के उम्मीदवार मुकेश सहनी आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चेनारी और गया में चुनावी सभा को संबोधित किया

बिहार में युवा सरकार की जरूरत , जिसके पास एक विजन हो: मुकेश सहनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 07, 2025, 7:02:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और महागठबंधन के उप मुख्यमंत्री के उम्मीदवार मुकेश सहनी आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चेनारी और गया में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा , एनडीए पर जमकर निशाना साधा वहीं महागठबंधन के विजन को बिहार को नम्बर एक राज्य बनाने वाला बताया।

वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार में बदलाव की लहर है। आज नीतीश कुमार अस्वस्थ है और यहां की सराकर दिल्ली से चल रही है। इस कारण बिहार में अब युवा सरकार की जरूरत है जिसके पास एक विजन हो। 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महगठबन्धन ने आजादी के बाद पहली बार किसी अति पिछड़े, मल्लाह के बेटे को उप मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है। 

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र बचाने के लिए हमसभी को आगे आना होगा। उन्होंने माई बहन योजना की चर्चा करते हुए कहा कि 14 जनवरी को सभी महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान कई अन्य वादों की भी चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार बनने वाली महागठबन्धन की सरकार सभी धर्मों, सभी जातियों की सरकार होगी जिसमें हम सभी के कल्याण के लिए काम करेंगे जबकि दूसरी ओर भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करता है। उन्होंने लोगों से बिहार के विकास के लिए एकबार महागठबन्धन की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM