भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी के मामले में अग्रिम जमानत मंजूर

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को वाराणसी की अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। अपर जिला जज (प्रथम) देवकांत शुक्ला की कोर्ट ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में पवन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी के मामले में अग्रिम जमानत मंजूर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 12, 2025, 12:37:00 PM

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को वाराणसी की अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। अपर जिला जज (प्रथम) देवकांत शुक्ला की कोर्ट ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में पवन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है।

यह मामला तब शुरू हुआ जब वाराणसी के होटल और ट्रेवेल्स कारोबारी विशाल सिंह ने पवन सिंह सहित अन्य लोगों पर ठगी का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विशाल सिंह के अनुसार, वर्ष 2017 में मुंबई में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से हुई थी। दोनों फिल्म प्रोडक्शन का काम करते थे। प्रेमशंकर दंपति ने विशाल सिंह को फिल्म में निवेश करने का लालच दिया। कहा गया कि कम समय में कई गुना मुनाफा होगा। विश्वास जीतने के लिए 2018 में नदेसर स्थित दूर ऐंड ट्रेवल्स ऑफिस में भोजपुरी स्टार पवन सिंह से मुलाकात कराई गई।

पवन सिंह ने भी फिल्म की सफलता और मुनाफे की गारंटी दी। इसके बाद विशाल सिंह ने लाखों रुपये का निवेश किया। लेकिन न तो फिल्म पूरी हुई, न मुनाफा मिला और न ही पैसा वापस हुआ। शिकायत में विशाल सिंह ने आरोप लगाया कि पवन सिंह, प्रेमशंकर राय और सीमा राय ने मिलीभगत कर उन्हें ठग लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और पवन सिंह की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। लेकिन मंगलवार को हुई सुनवाई में पवन सिंह के वकीलों ने मजबूत दलीलें पेश कीं।

पवन सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मंगलेश दुबे, अमन कुमार त्रिपाठी और रामानंद पांडेय ने कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पवन सिंह सिर्फ फिल्म के हीरो थे, प्रोडक्शन या वित्तीय लेन-देन से उनका कोई सीधा वास्ता नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने सबूत पेश किए कि विशाल सिंह का पैसा प्रोड्यूसर्स को गया था, न कि पवन सिंह को। कोर्ट ने वकीलों की दलीलें और सबूतों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM