रिजल्ट से पहले सपा ने कर दी CM नीतीश कुमार की 'विदाई, पोस्टर में लिखा-अलविदा चाचा…

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के नतीजे आने से पहले बिहार में पोस्टर वार शुरू हो गया है. कल (14 नवंबर, 2025) मतगणना होनी है लेकिन उससे पहले पटना में अलग-अलग दल पोस्टर लगाने लगे हैं

रिजल्ट से पहले सपा ने कर दी CM नीतीश कुमार की 'विदाई, पोस्टर में लिखा-अलविदा चाचा…
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 13, 2025, 4:21:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के नतीजे आने से पहले बिहार में पोस्टर वार शुरू हो गया है. कल (14 नवंबर, 2025) मतगणना होनी है लेकिन उससे पहले पटना में अलग-अलग दल पोस्टर लगाने लगे हैं. तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है इस बीच विपक्ष ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का दावा करते हुए पटना में एक पोस्टर लगाया है.

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की ओर से पटना में आरजेडी कार्यालय के सामने इस पोस्टर को लगाया गया है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लिखा गया है, 'अलविदा चाचा'. इस पोस्टर को समाजवादी पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश यूथ अध्यक्ष धर्मवीर यादव की ओर से लगाया गया है. 

इस पोस्टर में गृह मंत्री अमित शाह भी हैं. भैंस के साथ उनकी तस्वीर लगी है. नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है. दोनों की तस्वीर को कार्टून के रूप में बनाकर इस्तेमाल किया गया है. बोल्ड अक्षर में लिखा गया है- "अलविदा चाचा". पोस्टर में ऊपर की तरफ दाहिने साइड में मुलायम सिंह और लालू यादव की तस्वीर है. अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीर बड़ी है.

पोस्टर में अमित शाह पर तंज कसते हुए लिखा गया है, "जनता परेशानी झेले 'शाह' के कारनवा बेइमानवा", वोट के चोरी करके 'ई' शासन करे बेईमानवा." पोस्टर में नीचे की तरफ निशाना साधते हुए लिखा गया है, "जनता जब हुंकार भरे तो महलों की नींव उखड़ती है, सांसों के बल पर ताज हवा में उड़ती है, जनमत की रोके राह "शाह" में ताव कहां, वह जिधर चाहती काल उधर ही मुड़ता है, सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आती है."

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM