औरंगाबाद में राहुल का तंजः पूछा– नीतीश को हटाने का प्लान तैयार है न, वे 20 साल से सरकार चला रहे, लेकिन चल नहीं रही है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज बिहार के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही लोगों से पूछा, कैसे हैं आप लोग

औरंगाबाद में राहुल का तंजः पूछा– नीतीश को हटाने का प्लान तैयार है न, वे 20 साल से सरकार चला रहे, लेकिन चल नहीं रही है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 04, 2025, 1:49:00 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज बिहार के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही लोगों से पूछा, कैसे हैं आप लोग। मूड कैसा है आपका। नीतीश जी को हटाने का प्लान है आपका। और इसी के साथ सभा का माहौल गर्म हो गया।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “बीस साल से नीतीश जी सरकार चला रहे हैं, लेकिन सरकार चल नहीं रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार अब दिल्ली से, मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है।

राहुल ने कहा कि “यहां बिहार के युवाओं और किसानों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी और अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं।”

उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर चुनावों में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा, “अमित शाह जानते हैं कि वो बिहार का चुनाव नहीं जीत सकते। इन लोगों ने महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी की, अब बिहार में भी वही करने की तैयारी है।”

सभा में राहुल गांधी ने युवाओं से सीधा सवाल किया — “जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसे शहर बना सकते हैं, तो बिहार में ऐसा क्यों नहीं कर पाते?” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश और विदेश में अपने परिश्रम से नाम कमा रहे हैं, लेकिन अपने ही राज्य में उन्हें मौके नहीं मिलते।

शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए राहुल ने कहा — “एक समय था जब नालंदा यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया और इंग्लैंड से लोग यहां पढ़ने आते थे। आज हालत यह है कि बिहार की यूनिवर्सिटियों का नाम पेपर लीक से जोड़ा जाता है। जिनकी सेटिंग है, वही परीक्षा में पास होते हैं, बाकी युवा देखते रह जाते हैं।”

सभा के अंत में राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की कि वे बदलाव के लिए एकजुट हों और बिहार को उसकी पुरानी पहचान — शिक्षा, सम्मान और विकास — वापस दिलाएं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM