मोकामा में आज अनंत सिंह का नामांकनः समर्थकों की भीड़ जुटी, खाने-पीने का खास इंतजाम

बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मोकामा सीट से नामांकन करेंगे। उनको पार्टी का सिंबल भी मिल गया है।

मोकामा में आज अनंत सिंह का नामांकनः समर्थकों की भीड़ जुटी, खाने-पीने का खास इंतजाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 14, 2025, 10:35:00 AM

मोकामा विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी गर्मी में है। बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह आज मोकामा से नामांकन करने जा रहे हैं। उन्हें पार्टी का सिंबल भी मिल चुका है, और इस मौके पर इलाके में जश्न जैसा माहौल है।

सुबह से ही कारगिल मार्केट में अनंत सिंह के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें अनंत सिंह के साथ जदयू के बड़े नेताओं की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। समर्थकों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है, और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अनंत सिंह ने पिछले कई दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया है। वे घर-घर जाकर लोगों को नामांकन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे थे। रविवार को भी उन्होंने मोकामा में बाइक रैली निकाली थी, जिसमें वे खुद पिछली सीट पर बैठे नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक, उनके नामांकन के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

मोकामा की इस सीट पर अनंत सिंह की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बाहुबली नेता की लोकप्रियता क्या एक बार फिर वोटों में तब्दील हो पाएगी।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM