अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का किया सपोर्ट, बोलीं – ‘ज्योति अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं, खेसारी मेरे बारे में गलत बातें करते हैं’

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ भोजपुरी एक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से ताल ठोक रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का किया सपोर्ट, बोलीं – ‘ज्योति अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं, खेसारी मेरे बारे में गलत बातें करते हैं’
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 26, 2025, 3:50:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ भोजपुरी एक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से ताल ठोक रहे हैं। खेसारी लाल यादव अपनी जीत के लिए पसीना भी बहा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव पर जमकर बरसी हैं। अक्षरा सिंह ने 'बिहार तक' से बातचीत में यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने की उन्हें जानकारी नही थी। अक्षरा सिंह ने कहा कि वो (खेसारी लाल यादव) तो खुलेआम उनका अपमान करते हैं इसलिए उनको वो सपोर्ट क्यों करें।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि इस बार खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में हैं? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैंने रील्स तो इससे देखा था लेकिन मुझे इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं है। मैं छठ में व्यस्त थी। मैं जब पटना आई तब पता चला कि खेसारी लाल यादव लड़ रहे हैं। रितेश पांडे भी चुनाव लड़ रहे हैं, सब अपनी इंडस्ट्री से हैं और आगे बढ़ें तो अच्छा है।

जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या वो खेसारी लाल यादव का सपोर्ट करेंगे? इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि वो तो खुलेआम मेरा अनादर करते हैं तो हम कहां से उनका सपोर्ट करने जाएंगे। सपोर्ट कोई मांगेगा और अपना समझेगा तब ही ना जाएंगे सपोर्ट करने। जो खुलेआम मेरा अनादर करते हो उनका हम क्या सपोर्ट करेंगे। लेकिन इंसानियत के नाते हम चाहेंगे कि इंडस्ट्री के लोग हैं तो आगे बढ़ें और खूब तरक्की करें। ये लोग अगर तरक्की करते हैं तो हमारी इंडस्ट्री का काफी नाम होता है। मैं उस नजरिए से देखती हूं

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। कोई किसी कि जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है यह आप और हम तय नहीं कर सकते और ना हमें आंकलन करने का हक है। मुझे लगता है कि अगर हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो एक-दूसरे को खीचेंगे भी नहीं, क्यों खीचेंगे? इसलिए मैं उनके समर्थन में हूं और मैं चाहूंगी एक महिला होने के नाते की वो काफी तरक्की करें और जीत जाएं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM