चुनाव से पहले महागठबंधन में सेंध! VIP और RJD के दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का दामन

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर नामांकन प्रक्रिया चल रही है, वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है

चुनाव से पहले महागठबंधन में सेंध! VIP और RJD के दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का दामन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 18, 2025, 6:16:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर नामांकन प्रक्रिया चल रही है, वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD में भी अंदरूनी कलह साफ नजर आने लगी है।

इसी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बीजेपी ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। VIP पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सहनी, वरिष्ठ नेता बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया राजेश प्रजापति ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका जोरदार स्वागत किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर दिलीप जायसवाल ने लिखा —"VIP पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत करता हूं। ये सभी साथी बिहार में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएंगे।"

वहीं बीजेपी ने RJD को भी तगड़ा झटका दिया है। RJD महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हीरामनी तांती भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

इन बड़े चेहरों के शामिल होने से भाजपा को न केवल जातीय समीकरण में बढ़त मिलेगी, बल्कि विपक्ष को भी कड़ा संदेश गया है। महागठबंधन की एकता पर सवाल उठ रहे हैं, और इसका सीधा असर चुनावी रणनीति पर पड़ सकता है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM