RJD MLC सुनील सिंह के खिलाफ केस दर्ज, बोले थे- बिहार में नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना से पहले सियासी बयानबाजी अब विवादों में घिरता नजर आ रहा

RJD MLC सुनील सिंह के खिलाफ केस दर्ज, बोले थे- बिहार में नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 13, 2025, 10:00:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना से पहले सियासी बयानबाजी अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुनील सिंह के एक विवादित बयान को लेकर पटना के साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, एमएलसी सुनील सिंह ने कथित अपने बयान में कहा था कि अगर इस बार मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार में भी नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा. जिसके बाद सियासी भूचाल मच गया है

सुनील सिंह के इस बयान को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है. पुलिस के मुताबिक, इस बयान से समाज में वैमनस्य, घृणा और अशांति फैलने की संभावना बनती है. जिसके मद्देनज़र पटना साइबर थाना ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. भड़काऊ बयान देने के आरोप में राजद नेता सुनील सिंह के खिलाफ BNS की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 तथा IT एक्ट की धारा 66 के तहत FIR दर्ज की गई.

पटना साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे 13 नवंबर को दोपहर की ड्यूटी पर थीं. लगभग शाम 4:10 बजे उन्हें सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी मिली कि राजद एमएलसी सुनील सिंह द्वारा मतगणना को लेकर भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है. पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दर्ज होने के बाद एमएलसी सुनील सिंह से पुलिस पूछताछ करेगी या उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफिक और डिजिटल साक्ष्य एकत्रित करना शुरू कर दिया है. मतगणना से पहले सुनील सिंह के इस बयान ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है, जहां एक ओर प्रशासन अलर्ट मोड में है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM