पहले किया गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लकड़ी और पत्थर के टुकड़े, महिला के साथ हैवानियत

राज्य के बेगूसराय जिले से एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आयी है। इस खबर ने नयी दिल्ली के निर्भया कांड की भयावह याद को ताजा कर दिया है। मिली खबर के अनुसार पहले महिला के साथ करीब पांच की संख्या में अपराधियों ने दरिंदगी की|

पहले किया गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लकड़ी और पत्थर के टुकड़े, महिला के साथ हैवानियत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 8:46:00 PM

राज्य के बेगूसराय जिले से एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आयी है। इस खबर ने नयी दिल्ली के निर्भया कांड की भयावह याद को ताजा कर दिया है। मिली खबर के अनुसार पहले महिला के साथ करीब पांच की संख्या में अपराधियों ने दरिंदगी की और उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी और पत्थर के टुकड़े डाल दिया। इस बेहद घिनौनी खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आयी है। यहां एक महिला के साथ पांच की संख्या में अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गैंगरेप करने के बाद अपराधियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बुलेट एवं लकड़ी और पत्थर के टुकड़े डाल दिये। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीती 11 जून की देर रात उसके साथ पांच अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

प्राप्त खबर के अनुसार पीड़िता ने जानकारी दी कि बीते 11 जून की रात करीब 12:30 बजे के करीब वह अपने घर से बाहर निकली थी। तभी कुछ अपराधियों  ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह को बांध दिया और इसके बाद कथित रूप से गैंगरेप किया। घटना के बाद 12 जून को पीड़िता की सेहत खराब हो गयी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। अस्पताल में तीन दिन के इलाज के बाद पीड़िता को 15 जून को उसके घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता को लगातार असहनीय दर्द होने लगा। दर्द होने के बाद जब मेडिकल जांच की गई, तब उसके प्राइवेट पार्ट से बुलेट एवं लकड़ी बरामद की गई। 

इधर परिजनों ने बताया कि दुबारा जब इलाज की प्रक्रिया शुरू हुई तब पीड़िता के निजी अंग से पहले एक कारतूस निकला। दर्द बढ़ने पर महिला डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। जिसमें पीड़िता के प्रावइेट पार्ट से लकड़ी का टुकड़ा और पत्थर भी निकलने की बात सामने आयी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया। 

एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे और डीएसपी-2 दुर्गा शक्ति पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि पीड़िता जब अपनी शिकायत को लेकर स्थानीय थाने में पहुंची तब उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। हालांकि जब मेडिकल जांच में यह बातें सामने आयी, तब पुलिस हरकत में आयी। इधर घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर इस घटना के बाद सदर डीएसपी 1 आनंद कुमार पांडे ने जानकारी दी कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें पुलिस की लापरवाही अगर सामने आई है, तो उसे पर जांच कर उसे पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह गंभीर मामला है। अपराधियों द्वारा महिला के साथ गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में बुलेट एवं लकड़ी डालने की बात कही गई है। पीड़िता के आरोपों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM