चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, एक की मौत, दूसरा घायल

चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, एक की मौत, दूसरा घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 12:51:00 PM

राज्य के भोजपुर जिले से बडी खबर है। यहां कोर्ट से लौट रहे चाचा भतीजे के ऊपर ताबडतोड फायरिंग की गयी। घटना में चाचा की मौत होने की खबर है, जबकि भतीजा घायल है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की पडताल में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर बधार में बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने चाचा-भतीजे को निशाना बनाकर गोलीबारी कर दी। इस हमले में इंग्लिशपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज राय की मौत हो गई, जबकि उनके 22 वर्षीय भतीजे दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गए। घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बारे में घायल दीपक ने बताया कि वह अपने चाचा सूरज राय के साथ एक पुराने अपहरण और मारपीट के मामले में आरा कोर्ट में तारीख पर गया था। कोर्ट से लौटने के बाद दोनों काजीचक गांव स्थित अपनी बुआ के घर गए थे। वहां से पैदल घर लौटते समय धर्मपुर बधार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दीपक के अनुसार, कुछ महीने पहले चार-पांच बीघा जमीन के विवाद को लेकर उसका अपहरण कर मारपीट की गई थी। उसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में वह कोर्ट गया था और उसके चाचा इस केस के गवाह थे।

वहीं घायल की बहन पूजा कुमारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी उनके परिवार पर हमला हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के कारण यह वारदात हुई है और परिवार के कुछ रिश्तेदारों पर उन्हें संदेह है। इधर घटना की सूचना मिलने पर कोईलवर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रिश्तेदारों के बीच जमीन विवाद की जानकारी मिली है। घायल का औपचारिक बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM