कुख्यात अपराधी और पांडव सेना का सरगना गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले

कुख्यात अपराधी और पांडव सेना का सरगना गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 30, 2026, 10:02:00 AM

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां पुलिस ने टॉप अपराधियों की सूची में शामिल जिले के कुख्यात वंचित अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। कुख्यात के गिरफ्तारी पटना रेलवे स्टेशन से हुई। 

मिली खबर के अनुसार राजधानी के कुख्यात वांछित अपराधकर्मी एवं बिहार के टॉप कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी संजय सिंह को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के द्वारा पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। संजय सिंह पांडव सेना का सरगना भी बताया जा रहा है। एसटीएफ को संजय सिंह के मामले में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बिहार राज्य एवं देश के दूसरे राज्य में दर्जनों हत्या, रंगदारी, नरसंहार, रंगदारी के लिए हत्या, अवैध खनन, भू माफिया जैसी विभिन्न संगीन अपराधों को अंजाम दिया गया है। संजय सिंह बिहटा थाना कांड संख्या 672 25 में एक-47 बरामद की के कांड में भी वांछित था। संजय सिंह के ऊपर राजधानी के मसौढ़ी, धनरूआ, पुनपुन, पत्रकार नगर, जहानाबाद, भागलपुर के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग, टाटी सिल्वे और रांची थाने में कई मामले दर्ज हैं। संजय सिंह के ऊपर 1996 से लेकर वर्ष 2025 तक विभिन्न मामलों में दो दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह राजधानी के मसौढी थाने के निमा गांव का निवासी है। वह लंबे वक्त से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। एसटीएफ अब संजय सिंह के अन्य आपराधिक मामलों और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM