पटना के होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी, छात्रा को खींचकर ले जाने की कोशिश, मचा बवाल

बिहार की राजधानी पटना के होटल में देर रात भारी हंगामा हुआ है। रूपसपुर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के निकट एक होटल में पिता के सामने बेटी को अगवा करने की कोशिश की गई।

पटना के होटल में पिता के सामने बेटी से छेड़खानी, छात्रा को खींचकर ले जाने की कोशिश, मचा बवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 11:15:00 AM

बिहार की राजधानी पटना के होटल में देर रात भारी हंगामा हुआ है। रूपसपुर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के निकट एक होटल में पिता के सामने बेटी को अगवा करने की कोशिश की गई। होटल में पिता के साथ रुकी लड़की के साथ मनचले ने छेड़खानी की। उसे होटल के कमरे से जबरन ले जाने का प्रयास किया। बेगूसराय से अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने आए एक पिता ने होटल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी बेटी का पॉलिटेक्निक का एग्जाम था, जिसके लिए वे बेगूसराय से पटना आए थे। रात में ठहरने के लिए उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। आधार कार्ड जमा करने और ₹1000 भुगतान करने के बाद उन्हें 103 नंबर का कमरा दिया गया।

पिता के अनुसार, रात करीब 11 बजे वे सो गए थे। देर रात लगभग 12:48 बजे अचानक एक युवक कमरे में घुस आया। युवक शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि उसने उनकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसे बाहर ले जाने की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख सुनकर पिता की नींद खुल गई। जब उन्होंने युवक का विरोध किया तो युवक कहने लगा कि इतनी देर से बेल बजा रहे थे, दरवाजा क्यों नहीं खोल रहे थे? और यह लड़की कौन है? इस पर पिता ने जवाब दिया कि वह उनकी बेटी है। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला।

घटना के बाद घबराए पिता ने तुरंत अपने भतीजे को फोन किया, जो पास में ही रहता था। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में जांच शुरू की।  इस संबंध में युवती के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी युवक शाहपुर निवासी सतेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस जांच के दौरान होटल के कई कमरों में शराब पार्टी चलने की बात सामने आई।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल के कमरों में तीन लड़कियों और चार लड़कों को शराब पीते देखा। हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही होटल मैनेजर समेत सभी युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। होटल की सुरक्षा व्यवस्था, नियमों के पालन और अवैध गतिविधियों को लेकर भी जांच की जा रही

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM