वैशाली में डबल मर्डर के बाद अब रेप से हिला बिहार? बीच बाजार से महिला सिपाही को उठाकर दुष्कर्म, बहन के साथ...

बिहार के वैशाली जिले से डबल मर्डर के बाद अब महिला सिपाही से रेप की घटना सामने आई है। गोरौल थाना क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड सिपाही और उसकी बहन को अगवा किए जाने के बाद रेप का मामला सामने आया है।

वैशाली में डबल मर्डर के बाद अब रेप से हिला बिहार? बीच बाजार से महिला सिपाही को उठाकर दुष्कर्म, बहन के साथ...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 1:25:00 PM

बिहार के वैशाली जिले से डबल मर्डर के बाद अब महिला सिपाही से रेप की घटना सामने आई है। गोरौल थाना क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड सिपाही और उसकी बहन को अगवा किए जाने के बाद रेप का मामला सामने आया है। एक महिला होमगार्ड जवान और उसकी छोटी बहन के साथ हुई कथित घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया गया। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात महिला होमगार्ड सिपाही अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के रहने वाले सुबोध पासवान ने अपने भाई और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों को जबरन उठा लिया। इसके बाद उन्हें एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि उसकी नाबालिग बहन के साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।

जब दोनों बहनें काफी देर तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि दोनों को कथित तौर पर एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बहनों को वहां से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों की हालत बेहद खराब थी और वे बेहोशी की स्थिति में थीं।  प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। अस्पताल में उसका इलाज भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िताओं की मां ने गोरौल थाने में लिखित शिकायत देकर गांव के एक युवक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि छोटी बेटी के साथ भी जबरदस्ती का प्रयास हुआ।

गोरौल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला सिपाही और आरोपी के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। एसपी के अनुसार, महिला की नौकरी लगने के बाद वह आरोपी से दूरी बनाने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बता दें कि रविवार को ही बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM