वैशाली डबल मर्डर के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर कर दी हत्या

बिहार के वैशाली जिले में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

वैशाली डबल मर्डर के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर कर दी हत्या
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 10:38:00 AM

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जमीन और घर के रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने शनिवार रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि जगदीश राय ने पहले अपने चाचा मुनारिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे उनके बेटे और भारतीय सेना के जवान जितेंद्र कुमार को भी गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसके चाचा के बीच काफी समय से जमीन तथा रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले रास्ता बंद किए जाने की शिकायत पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था। उस समय आरोपी ने रास्ता खाली करने का आश्वासन दिया था, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार छुट्टी लेकर गांव लौटे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद फिर से बढ़ गया। शनिवार रात कहासुनी के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपने चाचा को जान से मारने की धमकी दी और फिर फायरिंग कर दी, जिसमें चाचा और चचेरे भाई की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए, जबकि फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल वैशाली का यह डबल मर्डर और उसके बाद हुई पुलिस मुठभेड़ पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पटना से विष्णु की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM