बाल विवाह, दहेज और लैंगिक हिंसा के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

बाल विवाह, दहेज और लैंगिक हिंसा के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 7:06:00 PM

सुपौल जिले में महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुपौल प्रखंड के कर्णपुर पंचायत भवन में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्णपुर, बलहा एवं सुखपुर सोल्हनी पंचायत की सेविकाओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न सहायता एवं संरक्षण सेवाओं की जानकारी देना था। DHEW की टीम ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। प्रतिभागियों को विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण, साइबर सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संकटग्रस्त महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता, परामर्श, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहयोग की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि सदर अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर संचालित है तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 का उपयोग जरूरतमंद महिलाएं और बच्चे कर सकते हैं। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार, केंद्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा, लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी एवं मोहम्मद तारीक सिद्धकी, महिला पर्यवेक्षिका खुशबू कुमारी, सेविकाएं एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM