सुपौल: आधुनिक मुक्तिधाम में निशुल्क विद्युत शवदाह की शुरुआत, नगरवासियों को बड़ी सौगात

सुपौल नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव की पहल से शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मुक्तिधाम की सौगात मिली है।

सुपौल: आधुनिक मुक्तिधाम में निशुल्क विद्युत शवदाह की शुरुआत, नगरवासियों को बड़ी सौगात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 2:22:00 PM

सुपौल नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव की पहल से शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मुक्तिधाम की सौगात मिली है। यहां अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह का संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां निशुल्क दाह संस्कार की व्यवस्था की गई है। 

यह सुविधा विशेष रूप से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिससे अंतिम संस्कार का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने बताया कि नगरवासियों को सम्मानजनक अंतिम विदाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता रही है।

इसी उद्देश्य से मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय, पूजा-पाठ के लिए अलग स्थान, सुंदर एवं स्वच्छ पोखर, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे परिसर को इस तरह विकसित किया गया है कि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और शांत वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि पहले शहर के कई लोग मुक्तिधाम के आसपास दिन में भी आने से कतराते थे, लेकिन अब परिसर पूरी तरह बदल चुका है। साफ-सफाई, हरियाली और बेहतर प्रकाश व्यवस्था के कारण अब लोग रात के समय भी यहां बैठकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। यह बदलाव नगर परिषद के विकास कार्यों का प्रत्यक्ष उदाहरण बन गया है।

मुख्य पार्षद ने जानकारी दी कि नगरवासियों की सुविधा के लिए निशुल्क शव वाहन की भी व्यवस्था की गई है। पहले लोगों को शव को काफी दूर तक कंधे पर ले जाना पड़ता था, लेकिन अब शव वाहन की सुविधा मिलने से अंतिम यात्रा अधिक सम्मानजनक और सुविधाजनक हो गई है।

नगर परिषद द्वारा संचालित यह आधुनिक मुक्तिधाम आज सुपौल शहर के लिए एक नई पहचान बनता जा रहा है। आधुनिक विद्युत शवदाह गृह, निशुल्क दाह संस्कार, स्वच्छ परिसर, पूजा-पाठ की व्यवस्था और शव वाहन जैसी सुविधाओं के साथ यह मुक्तिधाम नगरवासियों को सम्मानजनक एवं सुगम अंतिम संस्कार की नई व्यवस्था प्रदान कर रहा है।

 सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM