सीवान की दो बहनों ने रचा इतिहास, CISF में अधिकारी बन बढ़ाया जिले का मान, गृह मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी

सीवान जिले से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है। दरौंदा प्रखंड की दो सगी बहनों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF में अधिकारी बनकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

सीवान की दो बहनों ने रचा इतिहास, CISF में अधिकारी बन बढ़ाया जिले का मान, गृह मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 27, 2026, 2:13:00 PM

सीवान जिले से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है। दरौंदा प्रखंड की दो सगी बहनों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF में अधिकारी बनकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पंचायत अंतर्गत इंदरपुर गांव निवासी हरेराम यादव की पुत्रियां वर्षा यादव और शिवानी यादव ने कठिन परिश्रम, लगन और अटूट आत्मविश्वास के दम पर CISF की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

सफल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब दोनों बहनें अपने गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

दोनों बहनों को देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वर्षा यादव की तैनाती दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था में की गई है, जबकि शिवानी यादव को गृह मंत्रालय की सुरक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारी मिली है।

वर्षा यादव ने बताया कि दोनों बहनें हमेशा साथ बैठकर पढ़ाई और तैयारी करती थीं। कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग के बल पर आज दोनों ने यह मुकाम हासिल किया है।

दोनों बहनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दादा-दादी को देते हुए कहा कि परिवार ने हर कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज उसी संघर्ष और समर्थन का परिणाम है कि वे देश की सुरक्षा सेवा का हिस्सा बनी हैं।

सीवान की इन दो बेटियों की सफलता आज पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और परिवार का साथ मिले, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM