सीवान: उत्पाद विभाग के कार्यालय को EOU ने घेर लिया, एक-एक चीज की ले रहे तलाशी, पांच ठिकानों पर छापेमारी

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के कार्यालय और बैरक में छापेमारी की है।

सीवान: उत्पाद विभाग के कार्यालय को EOU ने घेर लिया, एक-एक चीज की ले रहे तलाशी, पांच ठिकानों पर छापेमारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 1:04:00 PM

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आर्थिक अपराध इकाई  ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के कार्यालय और बैरक में छापेमारी की है। पटना से पहुंची टीम पिछले करीब दो घंटे से दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। पूरे परिसर को पुलिस बल ने घेर रखा है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के एक पदाधिकारी अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद एक साथ पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इनमें पटना, मुंगेर और सीवान के ठिकाने शामिल हैं।

सीवान में उत्पाद विभाग के कार्यालय कक्ष और बैरक के अंदर टीम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं। हालांकि, छापेमारी में शामिल अधिकारी फिलहाल मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर रहे हैं। 

कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की यह कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है। छापेमारी पूरी होने के बाद और भी अहम खुलासे हो सकते है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM