हाजत के शौचालय की खिडकी तोड फरार हुआ ईनामी कुख्यात, पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

हाजत के शौचालय की खिडकी तोड फरार हुआ ईनामी कुख्यात, पुलिस कर रही लगातार छापेमारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 30, 2026, 7:59:00 AM

राज्य के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक ईनामी मोस्ट वांटेड थाने की हाजत से फरार हो गया। पुलिस ने उसे प्रतिबंधित चरस के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कुख्यात थाने की हाजत में था लेकिन मौका देखकर वह फरार हो गया। घटना परिहार थाने की है। पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी प्रभु भगत की दुबारा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के परसौनी थानाक्षेत्र के मदनपुर गांव का निवासी और मोस्ट वांटेड प्रभु भगत रविवार की रात थाने की हाजत से पुलिस को चकमा परिहार थाना की हाजत से फरार हो गया। प्रभु भगत पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रभु यादव ने हाजत में बने शौचालय के रोशनदान को तोड़ा और वहां से फरार हो गया। प्रभु यादव के पास से पुलिस को रविवार की शाम एक किलो चरस बरामद हुआ था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके परिसर थाने की हालत में ही रखा गया था। 

दरअसल पुलिस ने प्रभु भगत को तब गिरफ्तार किया, जब एक सूचना मिली थी कि वह बराही गांव के पास एक सुनसान रास्ते पर देखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी कर दी। इस दौरान जब प्रभु बाइक से वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने के पास उसके पास से लगभग एक किलो प्रतिबंधित चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हाजत में बंद किया गया था। लेकिन रविवार की देर रात उसमें हाजत की रोशनदान को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भागने में सफल रहा।

इधर मिली खबर के अनुसार सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया है। साथ ही प्रभु भगत की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जिले के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि फरार अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीतामढ़ी से सरोज की रिपोर्ट

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM