सीएसपी लू्टकांड मामला, पुलिस ने आरोपी फेकन का किया हाफ एनकाउंटर

सीएसपी लू्टकांड मामला, पुलिस ने आरोपी फेकन का किया हाफ एनकाउंटर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 10:04:00 AM

राज्य के सीतामढ़ी जिले से बडी खबर है। यहां पुलिस ने लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। घटना बीती रात की है। दरअसल जिले में एक सीएसपी में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इसी मामले से जुडे मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। घटना में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली थी कि जिले के रीगा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से की गयी लूटकांड में शामिल बदमाश किसी बडी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दरअसल दो दिन पहले ही एक सीएसपी संचालक से हथियार के दम पर लूटेरों ने करीब डेढ लाख रूपये की लूट की थी। मामले की पडताल के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की।

इधर एनकाउंटर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब अपनी कार्रवाई की और परसौनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी की, तब इस लू्टकांड का मुख्य आरोपी फेकन महतो अपनी बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने पुलिस के ऊपर गोली भी चलायी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की नियंत्रित फायरिंग की। जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी फेकन कुमार, फेंकन कुमार 2  उर्फ चंदन कुमार, लड्डू कुमार, अविनाश कुमार और कमलेश कुमार समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  इनके पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 

अब तक की प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी की कई लूट, डकैती और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

सीतामढी से अमित की रिपोर्ट

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM