शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय का सपना साकार, सांसद अरुण भारती ने किया भूमि पूजन, बढ़ते अपराध...

शेखपुरा: नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल में लंबे समय से लंबित केंद्रीय विद्यालय निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने भूमि पूजन कार्यक्रम में यह बात कही।

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय का सपना साकार, सांसद अरुण भारती ने किया भूमि पूजन, बढ़ते अपराध...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 5:32:00 PM

शेखपुरा: नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल में लंबे समय से लंबित केंद्रीय विद्यालय निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह बातें लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कटनी कोल में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही।

सांसद ने कहा कि चुनाव के दौरान शेखपुरा की जनता से किया गया यह एक महत्वपूर्ण वादा था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने इसे क्षेत्र के शिक्षा विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। समीप स्थित झील के संबंध में पूछे जाने पर सांसद ने जानकारी दी कि दिशा की बैठक में झील के पानी का उपयोग कर शहर में जलापूर्ति की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव है, जिसे अगली बैठक में अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा।

बढ़ते अपराध को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए शासन और प्रशासन दोनों को सतर्क और सक्रिय रहना होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में संगठित अपराध अब काफी हद तक समाप्त हो चुका है। इस अवसर पर सांसद ने लगभग 14 लाख 99 हजार 9 सौ रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय तक जाने वाले पहुंच पथ एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की आधारशिला भी रखी। 

कार्यक्रम में विधायक रणधीर कुमार सोनी, विधान पार्षद ललन कुमार, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, जदयू नेता प्रो. राजेंद्र यादव, एडीएम संजय कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी सहित एनडीए के कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM