सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 13, 2026, 7:55:00 PM

शेखपुरा के जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। 

जिलाधिकारी के पास पहुंची प्रमुख समस्याओं में जमीन मापी कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, भूमि विवाद मामले, आम रास्ता अवरूद्ध करने, जमावंदी कायम कराने, रोड एक्सीडेंट में मृत्यु उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, कोसुभा में डिग्री महाविद्यालय निर्माण कराने, मेरा निजी जमीन पर खिड़की और छज्जा देने, राशन कार्ड बनवाने अस्त्र शस्त्र का पंजीकरण कराने, आम रास्ता रोकने आदि से शामिल थे। 

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि  "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।

शेखपुरा से रवि शंकर की रिपोर्ट

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM