सासाराम: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने दी फांसी की सजा, काठ के बक्से में मिली थी मासूम की लाश

रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 6 वर्ष पूर्व एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या मामले में शुक्रवार को अदालत ने एक सख्त व ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

सासाराम: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने दी फांसी की सजा, काठ के बक्से में मिली थी मासूम की लाश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 4:28:00 PM

सासाराम। रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 6 वर्ष पूर्व एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या मामले में शुक्रवार को अदालत ने एक सख्त व ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सात श्री अरविन्द ने अपराध को दुर्लभतम मानते हुए एकमात्र अभियुक्त बलिराम सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ हीं अदालत ने पीड़ित मां को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। 

11 गवाहों एवं प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर आया फैसला

मामले में विशेष लोक अभियोजक हीरा प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों की गवाही कराई गई थी। अदालत में प्रस्तुत साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर एडीजे सात श्री अरविंद ने अभियुक्त बलिराम सिंह को घटना का दोषी पाया और शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा मुकर्रर की।

खिलौना देने के बहाने ले गया घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 15 नवंबर 2020 की बताई जाती है। घटना के दिन अभियुक्त बलिराम सिंह ने एक 10 वर्षीय बच्ची को खिलौना देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

काठ के बक्से में मिली मासूम की लाश

आरोपी यही नहीं रुका, उसने घिनौने कृत्य के बाद पकड़े जाने के डर से मासूम की लाश को घर में हीं एक काठ के बक्से में छुपा दिया और गांव के एक दूसरे घर में छिप गया। हालांकि इस घटना से पूर्व गांव के हीं एक व्यक्ति ने बलिराम सिंह को उक्त बच्ची के साथ जाते देखा था, जिसके आधार पर जब पुलिस ने बलिराम सिंह के घर की तलाशी ली गई, तो बच्ची का शव बरामद हुआ।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM