चारपहिया से जा रहे थे संदिग्ध, पुलिस ने पकडा, हथियार बरामद

चारपहिया से जा रहे थे संदिग्ध, पुलिस ने पकडा, हथियार बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 12:18:00 PM

सहरसा जिले में पुलिस ने एक वाहन से जा रहे चार संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस ने इन सभी को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकडा। अब पुलिस इनके बारे में पूरी जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले की सलखुआ पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 जून की रात नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन सवार युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी चारों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल,दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 

उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस ने हथियार के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी के बारे में पुलिस पूरी जानकारी निकालने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सहरसा से विकास की रिपोर्ट

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM