सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग

सहरसा: बनमा ईटहरी प्रखंड की सहुरिया पंचायत में परसाहा कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपोखर और भेड़हा गांवों का संपर्क टूट गया है।

सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 6:28:00 PM

सहरसा: बनमा ईटहरी प्रखंड की सहुरिया पंचायत में परसाहा कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपोखर और भेड़हा गांवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह नाव पर निर्भर हो गया है। 

इसके बावजूद प्राथमिक विद्यालय रामपोखर और नव प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) भेड़हा के शिक्षक प्रतिदिन नाव से नदी पार कर विद्यालय पहुंच रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्राथमिक विद्यालय रामपोखर के शिक्षक भूपेंद्र कुमार, चंदा कुमारी, अभिमन्यु कुमार और नरेश कुमार निराला रोजाना नाव के सहारे विद्यालय पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने शिक्षकों के इस समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे बच्चों के भविष्य के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ग्रामीण अरुण यादव, बिलेश यादव, पिंटू कुमार और कालो सादा ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे हर दिन परेशानी और जोखिम दोनों बढ़ गए हैं। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित आवागमन की तत्काल व्यवस्था करने तथा हर वर्ष बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क और पुल निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते स्थायी व्यवस्था होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल शिक्षक, छात्र और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से आवागमन करने को मजबूर हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM