कोशी डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसआई समेत दो चौकीदार निलंबित

कोशी डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसआई समेत दो चौकीदार निलंबित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 10, 2026, 7:05:00 PM

कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष के शुक्रवार को सदर थाना के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और दो चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीआईजी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों में सतर्कता बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान सदर थाना में पदस्थापित एएसआई अशोक कुमार आजाद, चौकीदार मोहम्मद अली खान और चौकीदार मनोज कुमार बिना वर्दी के सादे कपड़ों में थाना परिसर में घूमते मिले। डीआईजी ने जब उनसे ड्यूटी के दौरान बिना वर्दी रहने का कारण पूछा तो तीनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीआईजी ने मौके पर ही तीनों के निलंबन का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी के समय अनिवार्य रूप से पूरी वर्दी में रहें तथा थाने में आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के बाद डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), यातायात डीएसपी एवं सदर थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर सहरसा शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कचहरी ढाला, थाना चौक, सुपर मार्केट बस स्टैंड, शंकर चौक, चांदनी चौक, गांधी चौक, गंगजला चौक, कोशी चौक, पंचवटी चौक सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। डीआईजी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए तथा सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 'बिहार पुलिस हस्तक नियम-34' के तहत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM