पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची पत्नी, महिला की जिद ने मचा दिया बवाल, पंचायत के फैसले से सब रह गए हैरान

बिहार के पूर्णिया से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। एक शादीशुदा महिला अपने पति और ससुराल को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई।

पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची पत्नी, महिला की जिद ने मचा दिया बवाल, पंचायत के फैसले से सब रह गए हैरान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 28, 2026, 5:54:00 PM

बिहार के पूर्णिया से  एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां  अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। एक शादीशुदा महिला अपने पति और ससुराल को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। वह जिद पर अड़ गई कि रहूंगी तो प्रेमी के साथ ही। फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ, पंचायत, प्रशासन और दोनों परिवारों के लोग एक साथ बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास करते रहे। आखिर में पंचायत ने महिला के परिवार और लड़के के परिवार से लंबी बातचीत के बाद दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी।

यह पूरा मामला कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के पैनलाबाड़ी गांव का है। जहां शादीशुदा संजू उरांव अपने पति और ससुराल को  छोड़कर प्रेमी करण के घर पहुंच गई। उसने साफ कह दिया कि अब वह पति के पास नहीं जाएगी। करण के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। महिला के इस फैसले के बाद गांव में  हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ, फिर मामला पंचायत तक पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनी पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर उरांव, पैक्स अध्यक्ष शशि मोहन यादव, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। काफी देर तक समझाने के बाद और सहमति बनाने की कोशिश के बाद दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद पंचायत की मौजूदगी में संजू उरांव और करण की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गई। शादी के बाद सामाजिक स्तर पर महिला की विदाई भी कराई गई। इस दौरान कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन और प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी भी मौजूद रहे, ताकि किसी तरह का विवाद न हो। इस तरह महिला अपने पति को छोड़कर अब प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं ऐसा क्या हुआ कि शादीशुदा महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली।  

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM