छात्रों के दो गुटों की लडाई, पुलिस कर रही पूरी घटना की जांच

छात्रों के दो गुटों की लडाई, पुलिस कर रही पूरी घटना की जांच
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 7:59:00 PM

राजधानी में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई लडाई के कारण काफी बवाल मचा। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र को जबरन उसके स्कूल के पास से उठा लिया, जिसे बाद में दीघा थाने की पुलिस ने रिकवर किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को राजधानी के दीघा थाना क्षेत्र स्थित संत माइकल स्कूल में छात्रों के दो गुट के बीच की लड़ाई बढ़ती चली गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के करीब राजधानी के ही 70 फिट इलाके से स्कूल का पास आउट 10वीं का छात्र अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स लेने के लिए संत माइकल स्कूल आया हुआ था। इसी बीच दूसरे गुट ने संत माइकल के मेन गेट के पास से जबरन उसे उठा लिया। बरामद छात्र (16 वर्ष) ने बताया कि दूसरे गुट के छात्र उसे गंगा घाट पर किसी सुनसान जगह पर लेकर गए थे। वहां तकरीबन एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उसके साथ मारपीट की और माफी मांगने के लिए फोर्स किया। घंटों माफी मंगवाने के बाद भी अपने पास रखा। इसके बाद अटल पथ पर छोड़कर सभी फरार हो गए। वहां से पुलिस ने रेस्क्यू किया है। छात्र ने बताया है कि 15 से 20 की संख्या में थे। इसमें संत माइकल स्कूल के अधिकतर छात्र थे। 

वहीं बताया जा रहा है कि संत माइकल स्कूल की ओर से दोनों छात्रों को पिछले महीने एक-एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। उससे पहले इन दोनों ने स्कूल में भी लड़ाई की थी। जिसे लेकर स्कूल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष की जूनियर स्टूडेंट्स ने पास आउट स्टूडेंट के साथ सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की। इस पूरी घटना पर एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर 2 प्रभारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि अटल पथ से लड़के को बरामद कर लिया गया है। स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में स्कूल से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन जारी है।

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM