गरमी के कारण छत पर सोया था परिवार, ठनका गिरने से हुई महिला की मौत

गरमी के कारण छत पर सोया था परिवार, ठनका गिरने से हुई महिला की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 29, 2026, 11:53:00 AM

राजधानी से बेहद दर्दनाक खबर है। यहां ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि भीषण गरमी के कारण परिवार छत पर सोया हुआ था, इसी क्रम में महिला के शरीर पर ठनका गिर गया। बेहद चौंकाने वाली मौत के कारण परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घांघ गांव में सोमवार की अहले सुबह ठनका गिरने की दर्दनाक घटना में बिकु कुमार की 25 वर्षीय रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका एक बच्चा घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। मिली खबर के अनुसार सूबे में पड रही भीषण और उमस के कारण परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। तडके करीब 3:45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। खराब मौसम को देखते हुए परिवार के लोग छत से नीचे जाकर सोने की तैयारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि छत पर सोयी रानी देवी अपने बच्चों के साथ छत से नीचे उतरने के लिए खड़ी हुईं, तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली यानी ठनका सीधे उनके शरीर पर आ गिरा। घटना के बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गईं। ठनका की चपेट में आने से उनका एक बच्चा भी घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सहायता के लिए कई बार डायल-112 पर फोन किया गया, लेकिन किसी प्रकार की सहायता या प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल रानी देवी को अथमलगोला के करजान गांव के समीप स्थित नव निर्मित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किए बिना उन्हें तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चे का इलाज जारी है। बता दें कि लगातार बदलते मौसम के दौरान ठनका गिरने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग व जिला प्रशासन लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और छतों पर रहने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील कर रहा है, इसी दौरान यह दर्दनाक खबर आ गयी। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM