राजधानी में सेंटर खोलेगी The Blessed Ones, विशेष बच्चों के लिए होगी खास व्यवस्था

राजधानी में सेंटर खोलेगी The Blessed Ones, विशेष बच्चों के लिए होगी खास व्यवस्था
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 8:19:00 PM

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण और उनके बेहतर भविष्य के लिए समर्पित संस्था The Blessed Ones अब बिहार में अपनी नई पहचान बनाने जा रही है। देशभर में सफलतापूर्वक आठ सेंटर संचालित करने के बाद संस्था अपना 9वां सेंटर बिहार की राजधानी पटना में शुरू करने जा रही है। यह सेंटर 'पाटलिपुत्र कॉलोनी', पटना में आगामी अगस्त माह से अपनी सेवाएं शुरू करेगा। नए सेंटर के माध्यम से ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, थेरेपी, स्किल डेवलपमेंट और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को भी आवश्यक काउंसलिंग और सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे बच्चों के विकास की यात्रा और अधिक प्रभावी बन सके।

The Blessed Ones and Coables के संस्थापक अमितेज प्रियदर्शी ने कहा कि समाज में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाना बेहद जरूरी है, जिससे विशेष बच्चों और उनके परिवारों को सम्मान, सहयोग और आत्मविश्वास मिल सके। हमारा उद्देश्य केवल सेवाएं देना नहीं, बल्कि एक ऐसा समावेशी वातावरण तैयार करना है जहां हर बच्चे को अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले। बता दें कि The Blessed Ones पिछले कई वर्षों से विशेष बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। संस्था का मानना है कि सही मार्गदर्शन, विशेषज्ञ सहायता और परिवार के सहयोग से हर बच्चा अपनी क्षमता के अनुरूप सफलता हासिल कर सकता है।

पटना में शुरू होने वाला यह नया सेंटर विशेष बच्चों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद, नए अवसर और बेहतर भविष्य का द्वार खोलेगा। यह पहल एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहां हर बच्चे को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM