पटना रिंग रोड से एम्स गोलंबर तक 10.5 किमी फोरलेन जनवरी तक होगी चालू, जाम से मिलेगी राहत

पटना में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। पटना रिंग रोड से एम्स गोलंबर के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से जारी है और इसे अगले साल जनवरी तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है

पटना रिंग रोड से एम्स गोलंबर तक 10.5 किमी फोरलेन जनवरी तक होगी चालू, जाम से मिलेगी राहत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 19, 2026, 9:24:00 AM

पटना में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। पटना रिंग रोड से एम्स गोलंबर के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से जारी है और इसे अगले साल जनवरी तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक करीब 32 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह सड़क रिंग रोड यानी बिहटा-सरमेरा मार्ग में नेवा अंडरपास से जुड़ रही है। निर्माण पूरा होने के बाद रिंग रोड से पटना एम्स तक लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिहटा की ओर से आने वाले लोग कन्हौली के रास्ते बिहटा-सरमेरा रिंग रोड पर करीब 21 किलोमीटर का सफर तय कर नोवा पहुंचेंगे। वहीं दनियावां से आने वाले वाहन 35 किलोमीटर की दूरी तय कर इसी मार्ग से जुड़ सकेंगे। बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने एम्स गोलंबर-जानीपुर-पईनापुर-नेवापथ चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।

परियोजना पर बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण पर 138.50 करोड़ रुपये और पुल निर्माण पर 73.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नौबतपुर लख के पास फ्लाइओवर का निर्माण पुल निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है।

इस सड़क के चालू होने के बाद उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी भी और बेहतर हो जाएगी। रिंग रोड से एम्स गोलंबर, फिर पाटलिपथ होते हुए दीघा और वहां से जेपी गंगा पथ के जरिए उत्तर बिहार तक सीधा और जाममुक्त सफर संभव होगा। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 10,871 करोड़ की 32 योजनाओं पर भी काम जारी है, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM