राजधानी समेत पूरे राज्य में पार्टी मुख्यालय में बनाया जाएगा राजद का स्थापना दिवस

राजधानी समेत पूरे राज्य में पार्टी मुख्यालय में बनाया जाएगा राजद का स्थापना दिवस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 29, 2026, 2:04:00 PM

आगामी पांच जुलाई को राज्य की प्रमुख विपक्षी दल राजद की स्थापना दिवस को मनाया जाएगा। इसे राजधानी समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने एक बयान जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को पटना राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

एजाज अहमद ने बताया कि पांच जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां  स्थापना दिवस समारोह राज्य भर में उत्सव के रूप में जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए हर जिला में तैयारी समिति की बैठक की जा रही है। इससे पूर्व एक जुलाई को यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय पटना में आयोजित किया जाएगा। 30 जून से ही राज्य मुख्यालय के परिसर और बाहर में सजावट एवं प्रकाश के साथ सौंदर्यीकरण करके कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 30 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है, जिसका विशेष महत्व है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया गया है।

इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव विजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, विधान पार्षद कारी मो सोहैब, मुख्यालय प्रभारीमुकुंद सिंह, प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष अनीता भारती उप समिति के सदस्य बनाए गए हैं। जो एक जुलाई के कार्यक्रम की व्यवस्था और तैयारी पर कार्य करेंगे।

एजाज ने बताया कि एक जुलाई को पटना के राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान परिषद, गत लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला के प्रधान महासचिव, पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष , जिला के अध्यक्ष सहित अन्य नेता गण उपस्थित रहेंगे।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM