रौशन सर से विवाद में आया कोर्ट का फैसला, खान सर को बड़ी राहत, दोनों बॉडीगार्ड को भी मिली बेल

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी।

रौशन सर से विवाद में आया कोर्ट का फैसला, खान सर को बड़ी राहत, दोनों बॉडीगार्ड को भी मिली बेल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 11:01:00 AM

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी।  इसी मामले में गिरफ्तार किए गए उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी बड़ी राहत देते हुए अदालत ने जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद उन्हें सरेंडर नहीं करना होगा। खान सर की तरफ से पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर हुई थी।

10 जुलाई को जज की अनुपस्थिति के कारण 13 जुलाई के लिए सुनवाई टल गई थी। आज (सोमवार) कोर्ट की ओर से खान सर के लिए राहत भरा फैसला आया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी। उनके वकील की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में उन पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह कोचिंग नहीं जा रहे थे।साथ ही फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद दोनों बॉडी गार्ड्स प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह को भी जमानत मिल गई है। जिला जज रूपेश देव की अदालत ने खान सर और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों गार्ड को जमानत दी है।

सोमवार को जिला अदालत में खान सर की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने इसी मामले में गिरफ्तार दोनों बॉडीगार्ड की जमानत याचिका भी स्वीकार कर ली। पिछले दिनों पटना में हुए चर्चित कोचिंग विवाद में पुलिस ने जांच शुरू की थी और विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए फैसल खान समेत उनके बॉडीगार्ड को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद बॉडीगार्ड को  न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

बतातें चलें कि खान सर को अदालत से जमानत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि मामला समाप्त हो गया है। कोचिंग विवाद से जुड़े केस की सुनवाई और पुलिस जांच आगे भी जारी रहेगी। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय ट्रायल के दौरान अदालत में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर किया जाएगा।

बता दें कि जून की शुरुआत में पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की थी। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा कर्मियों की ओर से फायरिंग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में खान सर और रौशन सर के खिलाफ केस चल रहा है। रौशन फ़िलहाल जमानत पर बाहर हैं और अब इस मामले में खान सर को भी कोर्ट से जमानत मिल गई है।  

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM