पटना में पुलिस की छापेमारी, पत्रकार के घर से 5 लाख की विदेशी शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख कैश जब्त

बड़ी खबर राजधानी पटना में से सामने आ रही है। जहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह पुलिस ने बड़ी छापेमारी की।

पटना में पुलिस की छापेमारी, पत्रकार के घर से 5 लाख की विदेशी शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख कैश जब्त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 10, 2025, 12:34:00 PM

बड़ी खबर राजधानी पटना में से सामने आ रही है। जहां  जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। छापेमारी कर करीब पाँच लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके ठिकाने से 17.61 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। टीम ने इलाके की घेराबंदी भी की।

सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में छापेमारी हुई, वह एक पत्रकार का बताया जा रहा है। हालांकि, यह मकान तस्करों ने किराए पर लेकर अपने अवैध कारोबार के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके निशानदेही पर पुलिस अन्य तस्करों और उनके नए ठिकानों का पता लगा रही है।

तस्कर रिहायशी इलाके में किराये का कमरा लेकर छह महीने से शराब तस्करी चला रहे थे। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वे मध्यप्रदेश से ट्रेन द्वारा शराब पटना लाते, दानापुर में उतारते और ऑटो-ई रिक्शा से बैंक कॉलोनी व विग्रहपुर के ठिकानों तक पहुँचाते थे। छठ-दीपावली पर सप्लाई के बाद अब नए साल की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि तस्करों का एक बड़ा नेटवर्क फैला है। इनके अलावा भी तस्करी में अन्य लोग शामिल हैं

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM